Lullabies and Soothing Songs from Hindi Movies
July 1st, 2008
So Ja Rajkumari — ★★★☆☆
Movie: Zindagi
Year: 1940
Singer: K L Saigal
Lyrics: Kedar Sharma
Music: Pankaj Mullick
Lyrics in Hindi (thanks to
smriti)
सो जा (slow)
सो जा राजकुमारी सो जा
सो जा मैं बलिहारी सो जा
सो जा राजकुमारी सो जा
सो जा मीठे सपने आएँ
सपनों में पी दरस दिखाएँ – २
उड़ कर रूपनगर में जाएँ – २
रूपनगर की सखियां आएँ – २
राजाजी माला पहनाएँ – २
चूमे मांग तिहारी सो जा
सो जा राजकुमारी सो जा
Aaja Ri Nindiya Tu Aa Ke Na Ja — ★★☆☆☆
Movie: Zeenat
Year: 1945
Singer: Noorjehan
Lyrics: ???
Music: Hafiz Khan
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
हूँ
( आ जा री निंदिया तू आ के न जा
नन्ही सी आँखों में घुल-मिल जा ) -२
आ जा री निंदिया
आ
बाग़ में कोई कली जो चिटके आँख इसकी खुल जाती है
हवा से कह दो धीरे आये -२
नींद किसी को आती है -३
आ जा री निंदिया तू आ के न जा
नन्ही सी आँखों में घुल-मिल जा
आ जा री निंदिया
सूरज की तेज़ धूप है दुनिया
सुबह सहे और शाम नहीं
दिल की कहानी क्या कहिये
आग़ाज़ तो है अंजाम नहीं
हूक सी दिल में उठती है -२
जब याद किसी की आती है
याद किसी की आती है -२
आ जा री निंदिया तू आ के न जा
नन्ही सी आँखों में घुल-मिल जा
आ जा री निंदिया
Dheere Se Aa Ja Akhiyan Mein — ★★★★★

Movie: Albela
Year: 1951
Singer: Chitalkar & Lata Mangeshkar
Lyrics: Rajinder Krishan
Music: C Ramchandra
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
धीरे से आजा री अँखियन में
निंदिया आजा री आजा, धीरे से आजा
छोटे से नैनन की बगियन में
निन्दिया आजा री आजा, धीरे से आजा
ओ …
लेकर सुहाने सपनों की कलियाँ, सपनों की कलियाँ
आके बसा दे पलकों की गलियाँ, पलकों की गलियाँ
पलकों की छोटी सी गलियन में
निन्दिया आजा री आजा, धीरे से आजा
धीरे से …
ओ …
तारों से छुप कर तारों से चोरी, तारों से चोरी
देती है रजनी चँदा को लोरी, चँदा को लोरी
हँसता है चँदा भी निन्दियन में
निन्दिया आजा री आजा, धीरे से आजा
धीरे से …
धीरे से आजा री अँखियन में
निंदिया आजा री आजा, धीरे से आजा
छोटे से नैनन की बगियन में
निन्दिया आजा री आजा, धीरे से आजा
ओ …
आँखें तो सब की हैं इक जैसी
जैसी अमीरों की, गरीबों की वैसी
पलकों की सूनी सी गलियन में
निन्दिया आजा री आजा, धीरे से आजा
धीरे से …
ओ …
जगती है अँखियाँ सोती है क़िस्मत, सोती है क़िस्मत
दुश्मन गरीबों की होती है क़िस्मत, होती है क़िस्मत
दम भर गरीबों की कुटियन में
निन्दिया आजा री आजा, धीरे से आजा
धीरे से …
Aaja Re Aa Nindiya Tu Aa — ★★★★☆
Movie: Do Bigha Zameen
Year: 1953
Singer: Lata Mangeshkar
Lyrics: Shailendra
Music: Salil Choudhary
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
आ जा रे आ निंदिया तू आ
झिलमिल सितारों से उतर आँखों में आ सपने सजा
सोई कली सोया चमन पीपल तले सोई हवा
सब रंगा इक रंग में तूने ये क्या जादू किया
आ जा …
संसार की रानी है तू रा जा है मेरा लाडला
दुनिया है मेरी गोद में सोया हुआ सपना मेरा,
आ जा …
So Ja Mere Pyare — ★★☆☆☆
Movie: Footpath
Year: 1953
Singer: Asha Bhosle
Lyrics: ???
Music: Khayyam
Lyrics in Hindi
Chandan Ka Palna Resham Ki Dori — ★★★★★
Movie: Shabab
Year: 1954
Singer: Hemant Kumar
Lyrics: Shakeel Badayuni
Music: Naushad
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
संगीत है शक्ति ई{श}वर की हर सुर में बसे हैं राम
रागी को सुनाये राग मधुर, रोगी को मिले आराम
हो~~
चन्दन का पलना रेशम की डोरी
झूला झुलाऊँ निंदिया को तोरी
चन्दन का पलना …
सो जा तू ऐसे मोरी सजनिया
सो जा तू ऐसे मोरी सजनिया
सजिया पे सोये जैसे दुल्हनिया
चन्दा का टीका माथे लगाऊँ
तारों की माला तुझको पहनाऊँ
तारों की माला तुझको पहनाऊँ
तोहे सुलाऊँ गा गा के लोरी
झूला झूलाऊँ निंदिया को तोरी
चन्दन का पलना …
ऊँचे गगन से कोई बुलाये
लायीं हैं परियां डोला सजाये
सजन से मिलने दूर चली जा
उड़के तू निंदिया फुरर् चली जा
उड़के तू निंदिया फुरर् चली जा
चन्दा पुकारे आजा चकोरी
झूला झूलाऊँ निंदिया को तोरी
चन्दन का पलना …
Chanda Mama Door Ke — ★★★★★
Movie: Vachan
Year: 1955
Singer: Asha Bhosle
Lyrics: Ravi
Music: Ravi
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
चंदामामा दूर के, पुए पकाएं बूर के
आप खाएं थाली में, मुन्ने को दें प्याली में
प्याली गई टूट मुन्ना गया रूठ
लाएंगे नई प्यालियाँ बजा बजा के तालियाँ
मुन्ने को मनाएंगे हम दूध मलाई खाएंगे,
चंदामामा …
उड़नखटोले बैठ के मुन्ना चंदा के घर जाएगा
तारों के संग आँख मिचौली खेल के दिल बहलाएगा
खेल कूद से जब मेरे मुन्ने का दिल भर जाएगा
ठुमक ठुमक मेरा मुन्ना वापस घर को आएगा,
चंदामामा …
So Ja Tu Mere Rajdulare So Ja — ★★★☆☆
Movie: Jawab
Year: 1955
Singer: Talat Mahmood
Lyrics: Khumar Barabankwi
Music: Naushad
Lyrics in Hindi
So Ja Tu Mere Rajdulare So Ja — ★★★☆☆
Movie: Jawab
Year: 1955
Singer: Talat Mahmood
Lyrics: Khumar Barabankwi
Music: Naushad
Lyrics in Hindi
Raj Dulare – I — ★★☆☆☆
Movie: Naukar (Pakistan)
Year: 1955
Singer: Kausar Parveen or Munawar Sultana
Lyrics: ???
Music: ???
Lyrics in Hindi
Raj Dulare – II — ★★☆☆☆
Movie: Naukar (Pakistan)
Year: 1955
Singer: Kausar Parveen or Munawar Sultana
Lyrics: ???
Music: ???
Lyrics in Hindi
So Ja Re Lalna Jhulaao Tore Palna — ★★★★☆
Movie: Pardesi
Year: 1957
Singer: Meena Kapoor
Lyrics: ???
Music: Anil Biswas
Lyrics in Hindi
So Ja Re So Jar Mere Rajdulare — ★★★☆☆
Movie: Kathputli
Year: 1957
Singer: Lata Mangeshkar
Lyrics: Hasrat Jaipuri
Music: Shankar Jaikishan
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
सो जा रे सो जा मेरे राज दुलारे सो जा
तारे भी सो गये धरती के सितारे सो जा
सो जा रे सो जा…
आई सपनों की परी तुझको बुलाने के लिये
लाई चँदा का हिंडोला वो सुलाने के लिये
आसमानों से करे नींद इशारे सो जा
तारे भी सो गये धरती के सितारे सो जा
सो जा रे सो जा…
गोद में लेंगी तुझे रूप नगर की राहें
आँख खुलते ही मिलेंगी तुझे माँ की बाहें
मेरी आँखों के मेरे दिल के सहारे सो जा
तारे भी सो गये धरती के सितारे सो जा
सो जा रे…
Chanda Loriya Sunaye — ★★★★☆
Movie: Naya Sansar
Year: 1958
Singer: Lata Mangeshkar
Lyrics: Rajender Krishan
Music: Chitragupta
Lyrics in Hindi
Chanda Re Chanda Re Chhupe Rena — ★★★★★

Movie: Lajwanti
Year: 1958
Singer: Asha Bhosle
Lyrics: Majrooh Sultanpuri
Music: S D Burman
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
चन्दा रे चन्दा रे
छुपे रहना, सोये मेरी मैना, लेके मेरी निंदिया रे
चन्दा रे चन्दा रे
छुपे रहना, सोये मेरी मैना, लेके मेरी निंदिया रे
फूल चमेली धीरे महको झोंका न लग जाए
फूल चमेली धीरे महको झोंका न लग जाए
नाज़ुक डाली कजरा वाली सपने में मुस्काए
लेके मेरी निंदिया रे
चन्दा रे चन्दा रे
छुपे रहना, सोये मेरी मैना, लेके मेरी निंदिया रे
हाथ कहीं है पाँव कहीं लागे प्यारी प्यारी
हाथ कहीं है पाँव कहीं लागे प्यारी प्यारी
ममता गाए पवन झुलाए झूले राज कुमारी
लेके मेरी निंदिया रे
चन्दा रे चन्दा रे
छुपे रहना, सोये मेरी मैना, लेके मेरी निंदिया रे
चन्दा रे चन्दा रे
छुपे रहना, सोये मेरी मैना, लेके मेरी निंदिया रे
चन्दा रे चन्दा रे
छुपे रहना, सोये मेरी मैना, लेके मेरी निंदिया रे
चाँद बतादे माँ की ममता चैन न कैसे पाए
चाँद बतादे माँ की ममता चैन न कैसे पाए
सुन्दर मुखड़ा दिल का तुकड़ा दूर है मुझसे हाए
लेके मेरी निंदिया रे
चन्दा रे चन्दा रे
छुपे रहना सोये मेरी मैना लेके मेरी निंदिया रे
चन्दा रे चन्दा रे
छुपे रहना सोये मेरी मैना लेके मेरी निंदिया रे
लेके मेरी निंदिया रे
लेके मेरी निंदिया रे
लेके मेरी निंदिया रे
Sapno Ki Dor Bandhi — ★★★★☆
Movie: Ghar Sansar
Year: 1958
Singer: ???
Lyrics: ???
Music: ???
Lyrics in Hindi
So Ja Re So Ja Lal Hamare — ★★★★☆
Movie: Zehar-E-Ishq (Pak)
Year: 1958
Singer: Zubeida Khanum
Lyrics: Qateel Shifai
Music: Khurshid Anwar
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
सो जा रे सो जा
सो जा रे सो जा लाल हमारे -२
अम्मी के प्यारे राज दुलारे
सो जा रे सो जा लाल हमारे
सपनों की परियों ने गाई है लोरी
चन्दा का झूला है किरनों की डोरी
सो गईं कलियाँ सो गये तारे
सो जा रे सो जा लाल हमारे
सोये हैं लहरों पे चन्दा के साये
ऐसे में क्यूँ तुझको निंदिया न आये
थम गई नदिया चुप हैं किनारे
सो जा रे सो जा लाल हमारे
महकी हो सपनों से तेरी सेजरिया
चाहे न सोऊँ मैं सारी उमरिया
मुझको हैं प्यारे सपने तिहारे
सो जा रे सो जा लाल हमारे
So Ja Re So Ja Mere Rajdulare — ★★★☆☆
Movie: Zimbo
Year: 1958
Singer: Lata Mangeshkar
Lyrics: Majrooh Sultanpuri
Music: Chitragupta
Lyrics in Hindi
Nanhi Kali Sone Chali — ★★★★★
Movie: Sujata
Year: 1959
Singer: Geeta Dutt
Lyrics: Majrooh Sultanpuri
Music: S D Burman
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
हवा धीरे आना
नींद भरे पंख लिये झूला झूला जाना
नन्ही कली सोने चली हवा धीरे आना
नींद भरे पंख लिये झूला झूला जाना
नन्ही कली सोने चली
चाँद किरन सी गुड़िया नाजों की है पली – २
आज अगर चाँदनिया आना मेरी गली
गुन गुन गुन गीत कोई हौले हौले गाना
नींद भरे पंख लिये झूला झूला जाना
रेशम की डोर अगर पैरों को उलझाए – २
घुंघरू का दाना कोई शोर मचा जाए
दाने मेरे जागे तो फिर निंदिया तू बहलाना
नींद भरे पंख लिये झूला झूला जाना
नन्ही कली सोने चली हवा धीरे आना
Chanda Dhale Pankha Jhale— ★★★★★
Movie: Pyar Ki Pyas
Year: 1961
Singer: Geeta Dutt & Lata Mangeshkar
Lyrics: Bharat Vyas
Music: Vasant Desai
Lyrics in Hindi
Chanda Ki Nagri Se Aa Ja — ★★★★☆
Pak Lullabies – I — ★★★★☆
Movie: Collection of lullabies
Year: ??
Singer: Multiple
Lyrics: ??
Music: ??
Lyrics in Hindi
Pak Lullabies II— ★★★★☆
Movie: Collection of lullabies
Year: ??
Singer: Multiple
Lyrics: ??
Music: ??
Lyrics in Hindi
Pak Lullabies – III— ★★★★☆
Movie: Collection of 3 lullabies
Year: ??
Singer: Multiple
Lyrics: ??
Music: ??
Lyrics in Hindi
Ek Thi Ladki Meri Saheli — ★★★★☆

Movie: Gumrah
Year: 1963
Singer: Asha Bhosle
Lyrics: Sahir Ludhianvi
Music: Ravi
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
एक थी लड़की मेरी सहेली
साथ पली और साथ ही खेली
फूलों जैसे गाल थे उसके
रेशम जैसे बाल थे उसके
हम उसको गुड़िया कहते थे
रंगों की पुड़िया कहते थे
सारी थी मुझे प्यारी थी वो
नन्हीं राजकुलारी थी वो
एक दिन उसने भोलेपन से
पूछा ये पापा से जा के
अब मैं ख़ुश रहती हूँ जैसे
सदा ही क्या ख़ुश रहूँगी ऐसे
पापा बोले मेरी बच्ची
बात बताऊँ तुझ को सच्ची
कल की बात ना कोई जाने
कहते हैं ये सभी सियाने
( ये मत सोचो कल क्या होगा
जो भी होगा अच्छा होगा ) -२
बचपन बीता आई जवानी
लड़की बन गई रूप की रानी
collegeमें इठलाती फिरती
बल खाती लहराती फिरती
एक सुन्दर चंचल लड़के ने
छुप-छुप कर चुपके-चुपके से
लड़की की तस्वीर बनाई
और ये कह कर उसे दिखाई
इस पर अपना नाम तो लिख दो
छोटा सा पैग़ाम तो लिख दो
लड़की पहले तो शरमाई
फिर मन ही मन में मुस्काई
इक दिन उसने भोलेपन से
पूछा ये अपने साजन से
अब मैं ख़ुश रहती हूँ जैसे
सदा ही क्या ख़ुश रहूँगी ऐसे
उसने कहा की मेरी रानी
इतनी बात है मैने जानी
कल की बात ना कोई जाने
कहते हैं ये सभी सियाने
( ये मत सोचो कल क्या होगा
जो भी होगा अच्छा होगा ) -३
ऊँ हूँ -२
इक परदेसी दूर से आया
लड़की पर हक़ अपना जताया
घर वालों ने हामी भर दी
परदेसी की मरज़ी कर दी
प्यार के वादे हुये ना पूरे
रह गये सारे ख़ाब अधूरे
छोड़ के साथी और हमसाये
चल दी लड़की देस पराये
दो बाँहों के हार ने रोका
वादों की दीवार ने रोका
घायल दिल का प्यार पुकारा
आँचल का हर तार पुकारा
पर लड़की कुछ मुँह से ना बोली
पत्थर बन कर ग़ैर की हो ली
अब गुमसुम हैरान सी है वो
मुझसे भी अनजान सी है वो
जब भी देखो चुप रहती है
कहती है तो ये कहती है
कल की बात ना कोई जाने
कहते हैं ये सभी सियाने
( ये मत सोचो कल क्या होगा
जो भी होगा अच्छा होगा ) -३
Aaj Kal Mein Dhal Gaya — ★★★☆☆
Movie: Beti Bete
Year: 1964
Singer: Lata Mangeshkar & Rafi
Lyrics: Shailendra
Music: Shankar Jaikishan
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
आज कल में ढल गया, दिन हुआ तमाम
तू भी सो जा, सो गई, रंग भरी शाम
सो गया चमन चमन, सो गई कली-कली
सो गए हैं सब नगर, सो गई गली-गली
नींद कह रही है चल, मेरी बाँह थाम, तू भी …
है बुझा-बुझा सा दिल, बोझ साँस-साँस पे
जी रहे हैं फिर भी हम, सिर्फ़ कल की आस पे
कह रही है चाँदनी, लेके तेरा नाम, तू भी …
कौन आएगा इधर, किसकी राह देखें हम
जिनकी आहटें सुनी, जाने किसके ये कदम
अपना कोई भी नहीं, अपने तो हैं राम, तू भी …
Mere Lalla Ko Sulayegi (female) — ★★★☆☆
Movie: Suhagan
Year: 1964
Singer: Talat Mahmood & Asha Bhosle
Lyrics: Hasrat Jaipuri
Music: Madan Mohan
Lyrics in Hindi
Mere Lalla Ko Sulayegi (male) — ★★★☆☆
Movie: Suhagan
Year: 1964
Singer: Talat Mahmood
Lyrics: Hasrat Jaipuri
Music: Madan Mohan
Lyrics in Hindi
Allah Allah, So Ja Meri Aankho Ke Tare — ★★★☆☆
Movie: Tasvir (Urdu)
Year: 1966
Singer: Balqees Begum
Lyrics: Hamayet Ali Shair
Music: Khalil Ahmed
Lyrics in Hindi
Chanda Ke Hindole Mein – I — ★★☆☆☆
Movie: Lori
Year: 1966
Singer: Noor Jehan
Lyrics: ???
Music: ???
Lyrics in Hindi
Chanda Ke Hindole Mein – I — ★★☆☆☆
Movie: Lori
Year: 1966
Singer: Surayya Hyderabadi
Lyrics: ???
Music: ???
Lyrics in Hindi
Aaja Pyari Nindiya — ★★★☆☆
Movie: Majboor (Pak)
Year: 1966
Singer: Mujeeb Alam & Mala
Lyrics: Hassan Tariq
Music: Tasadduq Hussain
Lyrics in Hindi
Aaja Pyari Nindiya — ★★★☆☆
Movie: Majboor (Pak)
Year: 1966
Singer: Mujeeb Alam & Mala
Lyrics: Hassan Tariq
Music: Tasadduq Hussain
Lyrics in Hindi
Main Gaaoon Tum So Jao —★★★☆☆
Movie: Brahmachari
Year: 1968
Singer: Rafi
Lyrics: Shailendra
Music: Shankar Jaikishan
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
मैं गाऊँ तुम सो जाओ
सुख सपनों में खो जाओ
माना आज की रात है लम्बी
माना दिन था भारी
पर जग बदला बदलेगी
एक दिन तक़दीर हमारी
उस दिन के ख्वाब सजाओ
कल तुम जब आँखें खोलोगे
जब होगा उजियारा
खुशियों का सन्देशा लेकर
आएगा सवेरा प्यारा
मत आस के दीप बुझाओ,
मैं गाऊँ …
जी करता है जीते जी
मैं यूँ ही गाता जाऊं
गर्दिश में थके हाथों का
माथा सहलाता जाऊं
फिर इक दिन तुम दोहराओ,
सुख सपनों …
Lori Devan Lal Nu — ★★☆☆☆
Movie: Chann Jee (Punjabi)
Year: 1968
Singer: Mala
Lyrics: Baba Alam Siaposh
Music: Manzoor Ashraf
Lyrics in Hindi
Chanda Hai Tu Mera Sooraj Hai Tu — ★★★★☆
Movie: Aradhana
Year: 1969
Singer: Lata Mangeshkar
Lyrics: Anand Bakshi
Music: S D Burman
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
(चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
ओ मेरी आँखों का तारा है तू) -३
जीती हूँ मैं बस तुझे देखकर
इस टूटे दिल का सहारा है तू
तू खेले खेल कई, मेरा खिलोना है तू -२
जिससे बँधी हर आशा मेरी
मेरा वो सपना सलोना है तू
नन्हा सा है कितना सुंदर है तू
छोटा सा है कितना प्यारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
मुन्ने तू खुश है बड़ा, तेरे गुड्डे की शादी है आज -२
मैं वारी रे मैं बलिहारी रे
घूँघट में गुड़िया को आती है लाज
यूँही कभी होगी शादी तेरी
दूल्हा बनेगा कुंवारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
पुर्वाई वन में उड़े, पंछी चमन में उड़े -२
राम करे कभी हो के बड़ा
तू बनके बादल गगन में उड़े
जो भी तुझे देखे वो ये कहे
किस माँ का ऐसा दुलारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
Bada Natkhat Hai — ★★★★☆
Movie: Amar Prem
Year: 1971
Singer: Lata Mangeshkar
Lyrics: Anand Bakshi
Music: R D Burman
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
ड़ा नटखट है रे कृष्ण-कन्हैया
का करे यशोदा मैय्या, हाँ … बड़ा नटखट है रे
(ढूँढे री अंखियाँ उसे चारों ओर
जाने कहाँ छुप गया नंदकिशोर ) – २
उड़ गया ऐसे जैसे पुरवय्या
का करे यशोदा मैय्या, हाँ … बड़ा नटखट है रे
(आ तोहे मै गले से लगा लूँ
लागे ना किसी की नज़र मन मे छुपा लूँ ) – २
धूप जगत है रे ममता है छैंया
का करे यशोदा मैय्या, हाँ … बड़ा नटखट है रे
(मेरे जीवन का तू एक ही सपना
जो कोई देखे तोहे समझे वो अपना ) – २
सब का है प्यारा, हो सब का है प्यारा बंसी-बजय्या
का करे यशोदा मैय्या, हाँ … बड़ा नटखट है रे
Mera Raja Beta Boojhe Ek Paheli — ★★★★★
Movie: Anuraag
Year: 1972
Singer: Lata Mangeshkar
Lyrics: Anand Bakshi
Music: S D Burman
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
hmmmmm …
मेरा राजा बेटा बूझे एक पहेली
प्यारी प्यारी अँखियों की कौन सहेली
(निंदिया)
मेरा राजा बेटा बूझे एक पहेली
सोए सब जागे सारी रात अकेली
(माँ)
बन ठन के आए निंदिया लगाए
चाँद के माथे पे बिंदिया लगाए
मुखड़े पे चमके चँद्र किरण
मेरा राजा बेटा बूझे एक पहेली
कौन वो दुल्हन नार नवेली
(रात)
खोया अंधेरे में मेला जहाँ का
नैन झरोखों से सपनों ने झाँका
धीरे धीरे चले री पागल पवन
मेरा राजा बेटा बूझे एक पहेली
चम्पा के बालों में महके चमेली
(गजरा)
Ik Din Hasaana Ik Din Rulaana — ★★★★★
Movie: Benaam
Year: 1974
Singer: Lata Mangeshkar
Lyrics: Majrooh Sultanpuri
Music: R D Burman
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
उ उ उ उ उ …
उ हुं हुं उ उ …
ला ला ला ला …
ला ला ला ला …
उ हुं हुं उ उ …
सो जा रे नींद सुहानी
( एक दिन हँसाना
एक दिन रुलाना
जीवन की रीत पुरानी
फिर तेरी पलकें
काहे को छलकें
सो जा रे नींद सुहानी ) -२
सनन सनन पवन कहे सोजा मिलेगा
तुझको कोई नया खिलौना
मगन मगन सपन में गुम हो जा मिलेगा
दूजा साथी कोई सलोना
दिन कलका नया दिन होगा
फिर कैसी ये परेशानी
एक दिन हँसाना …
निकलेंगे अभी बहुत जिया के अरमान
जीवन सारा अभी पड़ा है
हो टुकुर टुकुर नयन लिये ना हो रे हैरान
ऊपरवाला बहुत बड़ा है
फिर काहे तू पड़ा जागे
अंखियों में हो लिये पानी
(अब तो सोजा)
एक दिन हँसाना …
Mere Ghar Aayi Ek Nanhi Pari — ★★★★★
Movie: Kabhi Kabhi
Year: 1976
Singer: Lata Mangeshkar
Lyrics: Sahir Ludhianvi
Music: Khaiyyam
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
मेरे घर आई एक नन्ही परी, एक नन्ही परी
चांदनी के हसीन रथ पे सवार
मेरे घर आई …
उसकी बातों में शहद जैसी मिठास
उसकी सासों में इतर की महकास
होंठ जैसे के भीगे-भीगे गुलाब
गाल जैसे के बहके-बहके अनार
मेरे घर आई …
उसके आने से मेरे आंगन में
खिल उठे फूल गुनगुनायी बहार
देख कर उसको जी नहीं भरता
चाहे देखूँ उसे हज़ारों बार (२)
मेरे घर आई …
मैने पूछा उसे के कौन है तू
हंसके बोली के मैं हूँ तेरा प्यार
मैं तेरे दिल में थी हमेशा से
घर में आई हूँ आज पहली बार
मेरे घर आई …
Lalla Lalla Lori — ★★★★☆
Movie: Mukti
Year: 1977
Singer: Lata Mangeshkar & Mukesh
Lyrics: Anand Bakshi
Music: R D Burman
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी
दूध में बताशा मुन्नी करे तमाशा
छोटी-छोटी प्यारी सुन्दर परियों जैसी है
किसी की नज़र ना लगे मेरी मुन्नी ऐसी है
शहद से भी मीठी दूध से भी गोरी
चुपके-चुपके चोरी-चोरी चोरी
लल्ला लल्ला लोरी …
कारी रैना के माथे पे चमके चाँद सी बिंदिया
मुन्नी के छोटे-छोटे नैनों में खेले निंदिया
सपनों का पलना आशाओं की डोरी
चुपके-चुपके चोरी-चोरी चोरी
लल्ला लल्ला लोरी …
लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी
दूध में बताशा जीवन खेल तमाशा
Surmai Ankhiyon Mein — ★★★★★
Movie: Sadma
Year: 1983
Singer: Yesudas
Lyrics: Gulzar
Music: Ilayaraja
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
सुरमई अखियों में नन्हा मुन्ना एक सपना दे जा रे
निन्दिया के उदते पाखी रे, अँखियों में आजा साथी रे
रा री रा रम ओ रारी रम
सच्चा कोई सपना देजा
मुझको कोई अपना देजा
अनजाना सा मगर कुछ पहचाना सा
हल्का फुल्का शबनमी
रेशम से भी रेशमी
सुरमई …
रात के रथ पर जाने वाले
नींद का रस बरसाने वाले
इतना कर दे की मेरी आँखें भर दे
आँखों में बसता रहे, सपना ये हँसता रहे
सपना यूँ चलता रहे
अँखियों में बसता रहे
सुरमई …
Aaja Nindiya Aaja — ★★★☆☆
Movie: Lorie
Year: 1984
Singer: Lata Mangeshkar
Lyrics: ???
Music: Khayyam
Lyrics in Hindi
Soja Chup Hoja — ★★☆☆☆
Movie: 1991
Year: Qasam
Singer: Kumar Sanu & Anuradha
Lyrics: Sameer
Music: Nadeem Shravan
Lyrics in Hindi (thanks to smriti)
सो जा चुप हो जा -४
कु : काहे मेरे राजा तुझे निंदिया न आए -२
daddyतेरा गा के तुझे लोरियाँ सुनाए
अ : काहे मेरे राजा …
mummyतेरी गा के तुझे लोरियाँ सुनाए
काहे मेरे राजा …
तू मेरी जान है दिल का टुकड़ा
हर घड़ी निहारती हूँ मैं तेरा मुखड़ा
कु : तू मेरी जान है दिल का टुकड़ा
हर घड़ी निहारता हूँ मैं तेरा मुखड़ा
काहे मेरे राजा …
आसमां छत तेरा धरती बिछौना
पेड़ों की ये डालियाँ हैं तेरा खिलौना
आसमां छत तेरा …
पवन आके तुझे झूले में झुलाए
काहे मेरे राजा …
एक दिन आएगी किश्ती किनारे
ज़िन्दगी गुज़ार देंगे तेरे सहारे
एक दिन आएगी …
ममता की ले तुझे बाँहों में बुलाए
काहे मेरे राजा …
Sapno Ke Ghar Ki Chhat Pe — ★★★☆☆
Movie: Daddy
Year: 1991
Singer: Talat Aziz
Lyrics: Suraj Sanim
Music: Rajesh Roshan
Lyrics in Hindi
Chhoti Si Pyari Si Nanhi Si — ★★☆☆☆
Movie: Anari
Year: 1993
Singer: Alka Yagnik
Lyrics: Sameer
Music: Anand Milind
Lyrics in Hindi (thanks to hindilyrics)
(chhoti si pyari si nanhi si aayi koyi pari -2
bholi si nyari si achhi si aayi koyi pari
palne me aise hee jhulati rahe
khushiyo kee baharo me jhumati rahe
gate muskurate sangit kee tarah
yeh toh lage rama ke git kee tarah) – (2)
ra ra ru, ra ra ra ra ru – (2)
sargam janu naa, sur pehchanu naa, janey kaise fankar ban gaya
sabse yari hai natedari hai, jisko chaha woh yar ban gaya
mujhko toh jo diya rab ne hee diya
aaya jo dil me woh maine ga liya – (2)
gate muskurate sangit kee tarah
dooniya lage rama ke git kee tarah
ra ra ru, ra ra ra ra ru – (2)
chhoti si pyari si nanhi si aayi koyi pari -2
bholi si nyari si achhi si aayi koyi pari
palne me aise hee jhulati rahe
khushiyo kee baharo me jhumati rahe
gate muskurate sangit kee tarah
yeh toh lage rama ke git kee tarah
Aaja Aaja Ri Nindiya — ★★☆☆☆
Movie: Ramayana by Ramanand Sagar
Year: 1990s
Singer: ???
Lyrics: ???
Music: ???
Lyrics in Hindi
Nindiya Rani, Aaja Nindiya — ★★★☆☆
Movie: Luv Kush by Ramanand Sagar
Year: 1990s
Singer: ???
Lyrics: ???
Music: ???
Lyrics in Hindi
Aankho Ei Meethe Sapne Le Kar — ★★★☆☆
Movie: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Year: 2000s
Singer: ???
Lyrics: ???
Music: ???
Lyrics in Hindi
Aaja Nindiya Rani Aaja — ★★★☆☆
Movie: Bidaai
Year: 2000s
Singer: ???
Lyrics: ???
Music: ???
Lyrics in Hindi
Dheere Dheere Aaja Nindiya — ★★★☆☆
Movie: Bahu aur Baby
Year: 2000s
Singer: ???
Lyrics: ???
Music: ???
Lyrics in Hindi
Aahista Aahista Nindiya Tu Aa — ★★★★☆
Movie: Swades
Year: 2004
Singer: Udit Narayan & Sadhna Sargam
Lyrics: Javed Akhtar
Music: A R Rahman
Lyrics in Hindi
Lor Lori Lori — ★★★★☆
Movie: Family
Year: 2006
Singer: Sona Mohapatra
Lyrics: ???
Music: ???
Lyrics in Hindi (thanks to hindilyrics)
Lor lori lori lal lor lor – 2
chandan ka paalna resham ki dor
chandaa ki chaandi laayi achur
neendiya tora rasta rahe aankhiyan agor
lor lori lori lal lor lor
bhanvwaran ke huthwan pe kaliyan ki baat
bela ki khushbu se mehki hai raat
dheeme dheeme purwaiya maaren hilor
lor lori lori lal lor lor – 2
chandan ka paalna resham ki dor
palakan hindole pe nenediya jo le
mamta ki bahiyan mein bachpan phoolen
dheem dheeme raat kate ho jaaye bhor
lor lori lori lal lor lor – 2
chandan ka paalna resham ki dor